ई-रिक्शा की बैटरी में धमाका, आग बुझाने के दौरान करंट ने ली युवक की जान
संभल, अगस्त 18 -- राजघाट रोड पर रविवार रात करीब नौ बजे चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा की बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। ई-रिक्शा में लगी आग के बाद बिजली कनेक्शन हटाने की कोशिश कर रहा 22 वर्षीय चालक सोहेल करंट की चपेट में आ गया। करंट के झटके से वह उछलकर दीवार से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राजघाट रोड निवासी सोहेल (22) पुत्र उस्मान ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार रात करीब नौ बजे वह ई-रिक्शा लेकर घर पहुंचा और उसे चार्जिंग पर लगा दिया। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा बैटरी में ब्लास्ट, मामा-भांजे की मौत इसके बाद वह खाना खाने चला गया। इसी दौरान अचानक बैटरी में तेज धमाका हुआ और ई-रिक्शा में आग लग गई।आग लगी देखकर सोहेल ई-रिक्शा का बिजली कनेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.