अंबेडकर नगर, फरवरी 25 -- अम्बेडकरनगर। जिले में मौजूदा समय में लगभग 10 हजार ई रिक्शा हैं, जिसमें मात्र अकबरपुर नगर में ही 3200 ई रिक्शा हैं। इसके अलावा अकबरपुर में लगभग चार सौ ऑटो हैं। अकबरपुर में सभी मार्गों पर ई रिक्शा के लिए अलग से स्टैंड नहीं है। इसके अलावा ई रिक्शा के लिए रूट मैप बनाया गया है, लेकिन उसका शतप्रतिशत पालन नहीं किया जा रहा है। अकबरपुर नगर में ई रिक्शा की संख्या में बीते कुछ वर्ष में तेजी से वृद्धि हुई है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मात्र अकबरपुर में ही तीन हजार से अधिक ई रिक्शा हैं। अकबरपुर में यातायात को सुचारु करने के लिए ई रिक्शा के संचालन के लिए रूट मैप तैयार किया गया है। नगर के फव्वारा तिराहा से अकबरपुर व फव्वारा तिराहा से शहजादपुर की तरफ 1600-1600 ई रिक्शा का संचालन है। लेकिन इसका शतप्रतिशत पालन नहीं कराया जा...