मधेपुरा, दिसम्बर 31 -- आलमनगर, एक संवाददाता। आलमनगर-खुरहान पीडब्लूडी सड़क में जीरो माइल चौक और फौरसाही मोड़ के बीच सड़क हादसा में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां जाने के दौरान गंतव्य जगहों पर पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उसके शव को रास्ते से हीं उसे वापस घर लाया। घटना सोमवार की शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि साइकिल सवार खुरहान पंचायत अंतर्गत फौरसाही वार्ड 12 के स्व. मुखलाल पोद्दार का पुत्र पुरण पोद्दार (35) साइकिल से अपने घर जा रहा था। घर जाने के दौरान जीरो माइल चौक और फौरसाही मोड़ के बीच पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही ई रिक्शा से टक्कर हो जाने के कारण वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.