ई-रिक्शा की ठोकर से बालक घायल, इलाजरत
खगडि़या, मार्च 19 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव में बुधवार को दिन के बकरी को बचाने में ई रिक्शा की ठोकर से बालक घायल हो गया। जिसकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव निवासी राजकुमार शाह के पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई। घायल बालक के परिजन ने बताया कि घर से दुकान जाने के क्रम में बकरी को बचाने के दौरान ई रिक्शा अनियंत्रित होकर बालक को ठोकर लग गई। जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर द्वारा घायल बालक का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.