खगडि़या, जनवरी 4 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि नगर परिषद क्षेत्र के गोशाला रोड में रविवार को ई-रिक्शा की ठोकर से एक युवक घायल हो गया। जिसकी पहचान चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव निवासी सुशील कुमार सिंह के पुत्र आदित्य राज चौहान के रूप में कि गई। घायल युवक के परिजन ने बताया कि गोशाला रोड में घुमने के लिए निकला था। वहीं पीछे से आ रही ई-रिक्शा ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.