कन्नौज, फरवरी 2 -- तिर्वा, संवाददाता। औरेया जनपद बेला थाना क्षेत्र के फतेतापुर्वा गांव सोमवार की दोपहर ई-रिक्शा की टक्कर से ग्रामीण घायल हो गया। घायल को एम्बुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फतेतापुर्वा गांव निवासी मिथुन (23) पुत्र आशाराम सड़क किनारे बैठा था। तभी सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उसके टक्कर मार दी। हादसे में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.