प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 5 -- पट्टी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से एक साइकिल सवार घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। भानेपुर (तिवारीपुर) निवासी उमाशंकर तिवारी शुक्रवार सुबह किसी कार्य से साइकिल से पट्टी बाजार आए थे। सुबह 11 बजे पट्टी चौक के पास पीछे से तेज गति से आए एक ई-रिक्शा ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े। उनके हाथ और पैर में चोटें आईं।लोगों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया। घायल को सीएचसी पट्टी में कराया गया। वहीं मौका पाकर ई-रिक्शा चालक वाहन समेत फरार हो गया। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...