औरैया, फरवरी 21 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा के नहर बाजार में शनिवार सुबह बाइक सवार व्यापारी को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। पुराना अछल्दा निवासी अमरनाथ पुत्र किशन गोपाल सुबह करीब आठ बजे दुकान का सामान लेकर बाइक से जा रहे थे। नहर बाजार चौराहे के पास एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद व्यापारी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिचौली अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.