ई-रिक्शा की टक्कर से वृद्ध की मौत
बलिया, मई 15 -- रेवती। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा ग्रामसभा के घघरौली निवासी 68 वर्षीय स्वामीनाथ चौहान की गुरुवार की शाम गायघाट मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा की चपेट में आने से उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे स्वामीनाथ साइकिल से पचरुखा चट्टी की तरफ जा रहे थे। इसी बीच ग्रामीण बैंक गायघाट तिराहे के पास ई-रिक्शा ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और वे सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोग सीएचसी रेवती ले गए। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां रात में उपचार के दौरान मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.