मऊ, अप्रैल 19 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। इंदारा-वाराणसी रेलवे मार्ग के इंदारा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक 4सी स्पेशल में शनिवार की शाम को ई-रिक्शा की टक्कर से रेलवे फाटक टूट गया। घटना के बाद ई रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से फाटक बनने के लिए ट्रेन क्रास कराया। कोपागंज थाना अंतर्गत के इंदारा रेलवे मार्ग रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन नम्बर 11055 गोदान एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक की तरफ से गोरखपुर के तरफ जाने के लिए केबिन मैन गेट बंद कर रहा था कि इसी बीच इंदारा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ई रिक्शा चालक ने फाटक बंद होने पर निकालने का प्रयास किया। जिस समय वह फाटक पर पहुंचा तो ई रिक्शा से फाटक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.