बांदा, अप्रैल 8 -- बांदा। घर के बाहर खेल रहे हैं मासूम को ई रिक्शा ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई । मौत की खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गिरवां थाना क्षेत्र के मसूरी खेरवा गांव निवासी 04 वर्षीय दिव्यांशु पुत्र ओमप्रकाश एक माह से अपनी ननिहाल अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव के बान बाबा का पुरवा में अपने नानी के घर में रह रहा था। वह मंगलवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ई रिक्शा ने उसे टक्कर मार दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया ।जहां उपचार के दौरान मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भाग रहे ई रिक्शा चालक ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.