ई-रिक्शा की टक्कर से महिला घायल
बरेली, मई 26 -- आंवला। पैदल जा रही एक महिला को ई-रिक्शा ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निजी एंबुलेंस से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के काफी प्रयासों के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर जांच और महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.