बांदा, मई 9 -- बांदा। संवाददाता पड़ोसी के घर से अपने घर जा रही महिला को सामने से आ रहे ई रिक्शा ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुर्द गांव निवासी रामनारायन ने बताया कि उसकी 60वर्षीय मां रामबाई पत्नी रामशरन शुक्रवार की रात पड़ोसी के घर से अपने घर आ रही थी। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ई रिक्शा ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। उसके ऊपर ई रिक्शा चढ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ई रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।मौके पर पहुंचे परिजनो ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए कानप्ुार रेफर कर दिया। घारवालो ने उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गां...