प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 13 -- अंतू। थाना क्षेत्र के राजापुर रैनिया निवासी दिनेश कुमार की पत्नी निष्ठा गौड़ 28 अप्रैल को अपने भाई सौरभ के साथ बाइक से संडवा चंद्रिका देवी धाम से दर्शन करके घर जा रही थी। कटका बाजार के समीप सामने से आ रहे ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में निष्ठा की बाइक से गिरकर मौके पर मौत हो गई थी। मामले में पति दिनेश ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...