बहराइच, अप्रैल 7 -- फखरपुर। थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे पर फखरपुर चौराहे के निकट एक ई रिक्शा ने एक बालक को मंगलवार दोपहर में टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायल को फखरपुर सीएचसी में भर्ती कराया है । फखरपुर थाने क्षेत्र के खापुरवा के मजरे लालापुरवा गांव निवासी रामकुमार (14) पुत्र राम धीरज सोमवार की देर शाम घरेलू सामान खरीदने फखरपुर चौराहे पर आया था। सामान खरीद कर पैदल सड़क पर कर रहा था। बहराइच की तरफ से आ रहे ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.