फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 18 -- नवाबगंज। थाना नवाबगंज के गांव सोना जानकीपुर निवासी रिटायर फौजी रामसिंह सोमवार की शाम अपनी बाइक से नवाबगंज बाजार अपनी दवा लेने जा रहे थे। रामसिंह जैसे ही गांव बारग के प्राथमिक विद्यालय जाने वाली सड़क के पास पहुंचे सामने से आ रही ई-रिक्शा के चालक ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे रामसिंह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 17 दिन पूर्व मृतक के बड़े पुत्र की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है। अब पिता की मृत्यु के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका की पत्नी राममूर्ति, पुत्र संदीप व 3 पुत्रियों का रो रो का बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...