चित्रकूट, अप्रैल 4 -- चित्रकूट। सीतापुर कस्बा स्थित कालका मंदिर के पास शनिवार को सुबह ई-रिक्शा की टक्कर लगने से बाइक सवार संतोष निवासी चील थाना चित्रकूट मप्र, उसका छह वर्षीय बेटा सूर्यांश, 15 वर्षीय भतीजा आयुष गंभीर रुप से घायल हो गए। यह सभी बाइक से सब्जी खरीदने सीतापुर मंडी जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। सभी को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। संतोष ने आरोप लगाया कि वह लोग एक निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे तो वहां ई-रिक्शा चालक ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर मारपीट भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...