ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा की मौत
आजमगढ़, मई 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। रौनापार थाना क्षेत्र के चालाकपुर गांव के पास शनिवार की सुबह ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा की मौत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी भत्तेपुर गांव निवासी 20 वर्षीय संदीप कुमार उर्फ आशीष मुंबई में लोहे की पाइप बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार को मुंबई से घर आए थे। भांजा 12 वर्षीय आर्यन पुत्र चंदन निवासी कटानी बाजार थाना महराजगंज बचपन से ही उनके घर रहता था। यह भी पढ़ें- डिलारी में ई रिक्शा की टक्कर से दो बाइक सवार बहन भाई घायल आर्यन आठवीं कक्षा का छात्र था। मामा-भांजा शनिवार को बाइक से बिलरियागंज गए थे। सामान की खरीदारी कर दोनों बाइक से घर लौट रहे थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.