ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- कुंडा, संवाददाता। गर्भवती पत्नी की सीएचसी से जांच कराने के बाद तीन वर्षीय बेटे के साथ घर लौट रहे युवक की बाइक में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। इससे सभी बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा। वहां मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि युवक की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोतनी गांव निवासी 26 वर्षीय हरिश्चन्द प्रजापति पुणे में रहता है। वह कुछ दिन पहले घर आया। गुरुवार को 25 वर्षीय आठ माह की गर्भवती पत्नी बीनू की जांच कराने बाइक से कुंडा सीएचसी कुंडा के लिए निकला। तीन वर्षीय बेटे युवराज को भी साथ ले आया। हीरागंज स्थित मां नायर देवी का दर्शन करने के बाद सीएचसी पहुंचा। वहां पत्नी बीनू की जांच कराने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.