ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
बाराबंकी, मई 16 -- मसौली। थाना क्षेत्र के बाराबंकी-रामनगर हाइवे पर शनिवार को बिन्दौरा चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा भर कर शव का पोस्टमार्टम कराया। ई-रिक्शा को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ागांव के मोहल्ला ऐमाहर निवासी अब्दुल अली (70) पुत्र नूर मोहम्मद शनिवार की सुबह स्पेलर बनाने के लिए बाइक से रामनगर की ओर जा रहे थे। वे बाराबंकी- रामनगर हाईवे के बिन्दौरा चौराहा के निकट पहुंचे थे कि सामने से अकस्मात आए ई-रिक्शा से इनकी बाइक टकरा गई। जिसमें अब्दुल अली बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मसौली पुलिस को दी गई। पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया है। घटनास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.