औरैया, मार्च 31 -- अछल्दा, संवाददाता। सब्जी मंडी से लौट रहे दो बाइक सवारों को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार सुबह अछल्दा-बिधूना मार्ग पर तेजपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार भर्थना थाना क्षेत्र के साम्हो चौकी निवासी मंगल सिंह पुत्र सुखराम सिंह और रवी कुमार पुत्र चन्द्र प्रकाश निवासी गजनियापुर सुबह अपने साथी के साथ बिधूना सब्जी मंडी में भिंडी बेचने गए थे। सब्जी बेचकर दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे जैसे ही वे अछल्दा-बिधूना मार्ग पर तेजपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक मे...