कन्नौज, जून 24 -- गुरसहायगंज। नगर के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। बुधवार को तिर्वा रोड निवासी आयुष गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता, अक्षत गुप्ता पुत्र सुधीर व जय गुप्ता पुत्र उमाकांत गुप्ता ईवी स्कूटी से सवार होकर पूर्वी क्रॉसिंग की ओर जा रहे थे। क्रॉसिंग बंद होने के कारण खड़े थे। तभी क्रॉसिंग खुलने के बाद ई रिक्शा की टक्कर से तीनों स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अक्षत गुप्ता की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा से टक्कर के बाद बाइक सवार युवक गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...