कौशाम्बी, फरवरी 21 -- गोराजू हिन्दुस्तान संवाद पश्चिम शरीरा कस्बे में शनिवार को एक अनियंत्रित ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक की एक उंगली कटकर अलग हो गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पश्चिम शरीरा निवासी संदीप पुत्र स्व. सुशील शनिवार शाम बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह हनुमान मंदिर चौराहा के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संदीप सड़क पर गिर पड़ा और उसकी एक उंगली कटकर अलग हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से भाग निकला। इस संबंध में थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया कि अभी तक तहरीर प्राप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.