औरैया, फरवरी 14 -- कुदरकोट, संवाददाता। कस्बे के एरवा कटरा रोड पर शनिवार को ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग चालक को हिरासत में लेकर ई-रिक्शा को थाने पहुंचाया और पूछताछ शुरू कर दी। शनिवार को कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक सब्जी बाजार के कारण मार्ग पर भीड़ अधिक थी। इसी रास्ते से कांवड़िए भी गुजर रहे थे। बताया जाता है कि एरवा कटरा की ओर से सवारियां लेकर आ रहा ई-रिक्शा बाजार के पास एक बाइक से टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक ने अपने मालिक को फोन कर बुला लिया। मालिक के पहुंचने के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.