ई-रिक्शा की टक्कर से फर्नीचार कारोबारी की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक से बाजार जा रहे फर्नीचर कारोबारी को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले आई। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सोनामऊ गांव निवासी राम खेलावनका 28 वर्षीय बेटा आशीष कुमार विश्वकर्मा आलापुर बाईपास के पास फर्नीचर की दुकान चलाता है। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे वह बाइक से किसी काम से आलापुर बाजार जा रहा था। जैसे ही वह हिनाहूं गांव के सामने हाईवे के अंडर बाईपास पुल के नीचे पहुंचा, उल्टी दिशा से आ रहे ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- किशनगंज : ई-रिक्शा की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, अचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.