मधुबनी, जून 27 -- हरलाखी,एक संवाददाता। मुहर्रम के अवसर पर जहां लोग मेले में शामिल होने के लिए घरों से निकले थे, वहीं बासोपट्टी थाना क्षेत्र के एक परिवार के लिए यह दिन मातम में बदल गया। शुक्रवार की शाम महिनाथपुर से सटे नेपाल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो माह के नवजात शिशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची की मां गंभीर रूप से घायल हैं। वार्ड संख्या-11 स्थित महिनाथपुर के दुहबी बाजार निवासी मो. वसीम के परिवार के साथ यह दुर्घटना हुई है। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा की टक्कर से दो माह के नवजात की मौत, महिला घायलघटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार वसीम अपनी 25 वर्षीय पत्नी रजिया खातून और दो माह की बच्ची के साथ शुक्रवार की शाम बाइक से नेपाल के दुहबी गोबराही स्थित मुहर्रम मेले में शामिल होने...