आगरा, मई 18 -- सहावर थाना क्षेत्र के सरौंठी गांव के निकट दस वर्षीय बालक को ई-रिक्शा के चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटनाक्रम के अनुसार सरौंठी गांव निवासी दस वर्षीय अंशुल पुत्र किशन रविवार की सुबह किसी कार्य से गांव के बाहर सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से गुजरे ई-रिक्शा के चालक ने लापरवाही से चलाकर अंशुल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। अंशुल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत के बाद परिवार ...