बांदा, अप्रैल 19 -- बदौसा। तीन दिन पहले ई-रिक्शा की टक्कर से घायल युवती की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चित्रकूट के ब्यूर गांव के रामराज ने बताया 38 वर्षीय पत्नी रेनू शुक्रवार सुबह जेठानी के साथ खेत में अरहर कूटने गई थी। शाम को दोनों लोग पैदल घर जा रही थी। तभी बघेलावारी तिराहे के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- बाइक के धक्के से घायल महिला की मौत हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया। साथ ही घायल को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां हालत में ...