मुरादाबाद, मई 16 -- थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल मजदूर ने शनिवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना क्षेत्र के गांव लधुपुर निवासी स्वराज पुत्र किशन लाल तीन दिन पहले गांव महमदपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे वह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत बताया गया कि मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। स्वराज मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करत...