झांसी, जनवरी 20 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव रोनी में गुजरे दिनों सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने दुकानदार को टक्कर दी। वहीं उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव रोनी निवासी हरि किशन (62) परचून की छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिछले दिनों वह दुकान खोलने के लिए घर से निकले थे। फिर लौटकर नहीं गए। जैसे ही वह पैदल सड़क पर जा रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहा ई-रिक्शा टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि हरिकिशन सिर के बल गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मदद को दौड़े। वहां पहुंचे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.