गाज़ियाबाद, जनवरी 15 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में गलत दिशा में आए तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। राजनगर एक्सटेंशन के मोरटी गांव में रहने वाले राहुल के अनुसार चार जनवरी की शाम करीब सवा छह बजे उसका छोटा भाई शुभम बाइक पर पिता कमल किशोर को ऑफिस छोड़ने जा रहा था। उनके पिता एक निजी संस्थान में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। जब दोनों नंदग्राम में एके चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.