ई-रिक्शा की टक्कर से कर्मचारी घायल
इटावा औरैया, मई 12 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बगिया अड्डा निवासी मुकुट सिंह पुत्र रामदयाल एसडीएम आवास पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह तहसील से ड्यूटी पूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी ईदगाह तिराहे के पास सामने से आए एक ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मुकुट सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर विक्रम राघव जिला अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मचारी का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टर को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हादसे के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.