ई-रिक्शा की टक्कर से असम के यात्री की मौत, चालक पर प्राथमिकी
देवघर, जुलाई 5 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर से असम के एक यात्री की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक के परिजन के आवेदन पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक व वाहन मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए आवेदन में असम के गुवाहाटी निवासी खनिंद्र देव शर्मा ने बताया कि अपने साथ प्रसन्न शर्मा और दुलाल भट्टाचार्य के साथ 1 जुलाई को गुवाहाटी से ट्रेन द्वारा जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां से तीनों सत्संग आश्रम जाने के लिए एक ई-रिक्शा से देवघर की ओर रवाना हुए।
दुर्घटना का विवरण आवेदन के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे सत्संग चौक से लगभग एक किलोमीटर पहले विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ई-रिक्शा ने उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रसन्न शर्मा के दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी और गंभीर रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.