ई-रिक्शा की टक्कर से अधेड़ की मौत
काशीपुर, जून 9 -- काशीपुर, संवाददाता। अलीगंज रोड पर मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक ई-रिक्शा की टक्कर से घायल हुए अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गिन्नीखेड़ा निवासी 57 वर्षीय सोमपाल सिंह पुत्र बांकेलाल सुबह घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान गांव के समीप सब्जियों से भरे एक ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान दोपहर में उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने दुर्घटना करने वाले ई-रिक्शा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन चालक मौका पाकर फरार हो गया। बताया जाता है कि सोमपाल सिंह मेहनत-मजदूरी कर अपने परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.