बलिया, अप्रैल 13 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। दुकान से सामान खरीदकर घर जा रहे वृद्ध की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर निवासी 60 वर्षीय अम्बिका प्रसाद गांव की चट्टी से सामान खरीदकर पैदल ही घर जा रहे थे। बताया जाता है कि सेमरी मोड़ के पास सड़क से गुजर रहे ई-रिक्शा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल वृद्ध को आसपास के लोगों ने स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत सूचना पाकर पहुंचे परिजन अम्बिका को लेकर सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने जांच क...