ई-रिक्शा का पहिया फटने से वाहन पलटा, चालक गंभीर
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- गोला कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर तुसौरा मोड़ के निकट सोमवार को एक सामान से लदा ई रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लखीमपुर से गोला की ओर आ रहा बोरों से भरा ई रिक्शा अचानक पिछले पहिये के फट जाने से अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ई रिक्शा चालक मनमोहन निवासी बंजारा मोहल्ला जहानपुर गोला वाहन के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी गोला पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.