हरदोई, जुलाई 18 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में खेत पर सोलर प्लांट से चार्ज हो रहे ई-रिक्शा का चार्जर हटाते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। देवीपुरवा निवासी राधेश्याम की 25 वर्षीय पत्नी स्वाति शनिवार को अपने पति के साथ खेत पर गई थीं। परिजनों ने बताया कि खेत पर लगे सोलर प्लांट से ई-रिक्शा चार्ज हो रहा था। इसी दौरान स्वाति चार्जर हटाने लगीं, तभी उन्हें करंट लग गया। करंट लगते ही स्वाति अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कार...