हापुड़, जून 4 -- बुधवार को तहसील चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने एक ई-रिक्शा का पहिया अचानक एक्सल टूटने के कारण अलग हो गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस भी ई-रिक्शा की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन को रोक लिया।

हादसा टलने की कहानी जानकारी के अनुसार थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर निवासी मोनू बुधवार को अपनी ई-रिक्शा में क्षेत्र के बेहरो मंदिर स्थित एक दुकान से इनवर्टर बैटरियां लादकर बाबूगढ़ छावनी स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर पहुंचाने जा रहा था। जब वह तहसील चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने पहुंचा, तभी ई-रिक्शा के पहिए का एक्सल अचानक टूट गया। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर रुक गया और मौके पर अ...