बदायूं, मार्च 31 -- ई-रिक्शा और बाइक सवार में आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिससमें बाइक सवार समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एमएफ हाईवे गांव भगवतीपुर ईंट भट्ठे के पास हुआ। एमएफ हाईवे पर बदायूं की तरफ से बिसौली की ओर जा रहे ई रिक्शा और अचानक विपरीत दिशा बिसौली की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो गई। ई-रिक्शा में बैठे, महेताब सिंह 48 वर्ष निवासी हरि नगला थाना कुंवरगांव, अफशाना 28 वर्ष पत्नी मुन्ने हुसैन निवासी भजपुरा कोतवाली सिविल लाइन, राजेंद्र सिंह 57 वर्ष निवासी सिलहरी, विशेष कुमार 27 निवासी बरातेगदार, और 28 वर्षीय म्याऊं निवासी बाइक सवार घायल हो गया। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।टक्कर होते ही ई रिक्शा हाईवे किनारे जा गिरा और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...