अंबेडकर नगर, मार्च 9 -- दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के झारखंड बाबा रोड स्थित जायसवाल मिल के पास बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बाइक सवार संदीप पुत्र प्रहलाद 30 वर्ष निवासी सलारपुर, जनपद आजमगढ़ तथा ई-रिक्शा चालक सुनील निषाद पुत्र रामजीत 25 वर्ष निवासी बरौली आशानंदपुर मालीपुर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।सूचना मिलने पर मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर जलालपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि सड़क हादसे में दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.