रुडकी, मार्च 13 -- कलियर। इमलीखेड़ा और मोहम्मदपुर पांडा के बीच बाइक सवार और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। शुक्रवार को हकीमपुर तुर्रा निवासी रमेश कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर रुड़की से अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह इमलीखेड़ा और मोहम्मदपुर पांडा के बीच पहुंचा, सामने से आ रहे ई-रिक्शा चालक ने ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और रमेश कुमार घायल हो गया। घायल को आसपास मौजूद लोगों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.