शामली, अप्रैल 21 -- थाना भवन। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ऊन रोड तिराहे पर बिजली घर के सामने ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है। थाना भवन नगर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित ऊन रोड तिराहे के पास बिजली घर के सामने मंगलवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक जलालाबाद से थाना भवन से आ रहा था और जैसे ही वह बिजली घर के पास पहुंचा, एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ई रिक्शा पलटने से चालक घायल, सैफई रेफर इस हादसे के बाद घायल ई-रिक्शा चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.