बदायूं, अप्रैल 7 -- क्षेत्र के बगरैन कस्बे के आंवला-बिसौली रोड पर ईदगाह के पास ई-रिक्शा और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार धीरेन्द्र पुत्र वीरपाल निवासी सैदसराय थाना फैजगंज बेहटा व ई-रिक्शा में सवार नंदराम पुत्र राम व टीकाराम निवासी मुड़िया सतासी थाना वजीरगंज घायल हो गए। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बाइक सड़क पर पड़ी रही। सूचना पर पहुंची बगरैन पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया और बाइक को कब्जे में लेकर ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...