ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, तीन लोग घायल
लखनऊ, जून 27 -- माल-भरावन रोड पर केडौरा गांव के पास शनिवार शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक और ई-रिक्शा में बैठा एक यात्री घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, ई-रिक्शे में चालक के अलावा भरावन के अतरौली निवासी संदीप सवार था। वहीं, आभाखेड़ा निवासी जगदीश और शुभम बाइक से माल की तरफ जा रहे थे। केडौरा गांव के पास दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। ई-रिक्शा बेकाबू होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गया। ई-रिक्शे में बैठे संदीप के सिर में गंभीर चोट आ गई और हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा लोडर से टकराया,नौ घायल बाइक सवार जगदीश और शुभम के भी हाथ-पैर फ्रैक्चर हो गए। पुलिस ने तीनों सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ट्रामा सेंटर रेफर कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.