बलरामपुर, अप्रैल 19 -- ललिया, बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र के शिवपुरा-हरिहरगंज मार्ग पर शनिवार की शाम एक अनियंत्रित ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार ललिया थाना क्षेत्र के परसिया गोसाईं निवासी करिया गौतम शनिवार की शाम अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रतोही गांव के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रहा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित हो गया और करिया गौतम की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर, युवक घायल टक्कर इतनी भीषण थी कि करिया गौतम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सरकारी ए...