जौनपुर, मार्च 2 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के कोढ़ा गांव के समीप सोमवार को ट्रक ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दिया। जिसमे सवार पांच लोग घायल हो गए। ताजुद्दीनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय लल्लू पटेल अपने परिवार के सदस्यों साथ मुंगराबादशाहपुर रिश्तेदार के यहां गए थे। रविवार की देर रात लल्लू और उनकी पत्नी 35 वर्षीय अनीता देवी के अलावा 40 वर्षीय सावित्री देवी, 37 वर्षीय प्रदीप, 25 वर्षीय लालती के साथ ई रिक्शा से घर लौट रहे थे। अभी वह लोग जौनपुर रायबरेली हाईवे पर स्थित उक्त गांव के निकट पहुंचे थे कि पीछे से एक ट्रक ने धक्का मार दिया। ट्रक के धक्के से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर वहीं गड्ढे में पलट गया। रिक्शा पलटते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे अगल बगल के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.