ई-रिक्शा और कार में टक्कर, तीन घायल, एक गंभीर
गौरीगंज, मई 23 -- अमेठी। रायबरेली-सुलतानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर ई-रिक्शा और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें ई-रिक्शा चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना भेटुआ विकास खंड के सनहा गांव के पास की है। धर्मौर क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार (30) पुत्र मोहन लाल ई-रिक्शा से सवारियों को लेकर गौरीगंज जा रहे थे। इसी दौरान रायबरेली की ओर से आ रही कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेटुआ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल जितेंद्र कुमार को जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे में कार चालक अंशु (22) पुत्र श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.