संभल, अप्रैल 20 -- शहर में लगातार लगने वाले घंटों के जाम ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। स्थानीय निवासी, राहगीर, व्यापारी और मरीज तक इस समस्या से जूझ रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि शहर के भीतर स्थित सरकारी अस्पताल तक पहुंचना भी चुनौती बन गया है, जिससे मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा और उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। रविवार को जाम की स्थिति और भी भयावह नजर आई। रामप्यारी स्कूल से पुरानी सब्जी मंडी तक तथा फव्वारे से घंटाघर चौकी तक लंबा जाम लगा रहा। माल गोदाम रोड पर अवैध पार्किंग के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। यह भी पढ़ें- अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा पर लगेगा ब्रेक, शहर को मिलेगी राहत भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों की हालत खराब हो जाती है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.