बांदा, मार्च 28 -- बांदा। संवाददाता बबेरू कस्बे के बांदा रोड न्यू लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास ई रिक्शा सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसमें 28 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र शिवमान व उसकी 22 वर्षीय पत्नी तनू घायल हो गये। घायलो को इलाज हेतु सामु स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरो द्वारा उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...