बेगुसराय, मार्च 1 -- बेगूसराय। ई-रिक्शाचालक संघ एक्टू की ओर से जिला कार्यालय कमलेश्वरी भवन परिसर में शनिवार को रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालकों, श्रमिक साथियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। समारोह की शुरुआत पारंपरिक अबीर-गुलाल लगाकर की गई। संघ के संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि होली सामाजिक सद्भाव, मेल-मिलाप और आपसी विश्वास को मजबूत करने का पर्व है। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों की आजीविका सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोकगीत और हास्य-परिहास ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.